जनगणना 2027: Self Enumeration (स्व-गणना) कैसे करें?| SE ID क्या है | पूरी जानकारी हिंदी में|आसान स्टेप-बाय-स्टेप गाइड।
भारत में आने वाली जनगणना 2027 को डिजिटल बनाने की तैयारी चल रही है। इस बार सरकार नागरिकों को Self Enumeration (स्व-गणना) का विकल्प दे सकती है, जिससे आप घर बैठे अपनी जानकारी खुद भर सकेंगे।
इस पोस्ट में जानिए — Self Enumeration कैसे करें, क्या-क्या जानकारी भरनी होगी, और SE ID क्या है।
Self Enumeration क्या है ?
Self Enumeration का मतलब है कि आप खुद ऑनलाइन जाकर अपने परिवार और घर की जानकारी सरकार के पोर्टल पर भर सकते हैं, बिना Enumerator के इंतजार किए।
Self Enumeration करने का आसान तरीका
Step 1: वेबसाइट खोलें
अपने मोबाइल/कंप्यूटर में ब्राउज़र खोलें
आधिकारिक Census वेबसाइट पर जाएं
State/UT चुनें और Captcha भरें।
Step 2: मोबाइल नंबर से Registration
Head of Family (परिवार प्रमुख) का नाम डालें
Mobile Number दर्ज करें
OTP आएगा → Verify करें।
Step 3: भाषा (Language) चुनें
हिंदी / English / अन्य भाषाएं उपलब्ध होंगी
अपनी सुविधा के अनुसार भाषा चुनें।
Step 4: Address Details भरें
State, District, Village/City
House Number / Location
मैप पर अपने घर को टैग करें।
Step 5: घर और परिवार की जानकारी भरें
लगभग 33 सवाल पूछे जा सकते हैं, जैसे:
घर का प्रकार (पक्का / कच्चा)
परिवार के सदस्य
बिजली, पानी, शौचालय
संपत्ति (TV, मोबाइल, इंटरनेट)।
Step 6: Form Submit करें
सभी जानकारी ध्यान से चेक करें
Submit बटन दबाएं।
Step 7: SE ID प्राप्त करें
आपको एक Self Enumeration ID (SE ID) मिलेगा
इसे सुरक्षित रखें (बहुत जरूरी)।
Step 8: Verification (बहुत जरूरी)
जब Enumerator घर आएगा
उसे सिर्फ SE ID दिखाना होगा
आपको दोबारा जानकारी नहीं देनी पड़ेगी।
जनगणना 2027 में जरूरी सावधानियां
केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें
OTP किसी के साथ शेयर न करें
गलत जानकारी देने से बचें।साथ ही बैंक डिटेल,आधार, पैन जैसी कोई जानकारी किसी को भी न दें।जब आपके घर प्रगणक आए तो आईकार्ड जरूर देखें।
निष्कर्ष
आने वाली डिजिटल जनगणना 2027 में Self Enumeration एक बड़ा बदलाव हो सकता है। इससे नागरिकों को सुविधा और सरकार को सही डेटा मिलेगा।
शब्दावली - जनगणना 2027,जनगणना प्रगणक, सुपरवाइजर,HLO,HLB,Census 2027 India
Self Enumeration क्या है ?,SE ID कैसे बनाएं ?
जनगणना ऑनलाइन प्रक्रिया,Census registration process

0 टिप्पणियाँ