Smc Meeting September 2026,सितंबर 2026 SMC बैठक एजेंडा,विद्यालय विकास और छात्रहित पर महत्वपूर्ण चर्चा।
विद्यालय के समग्र विकास, विद्यार्थियों के हित तथा अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) की सितंबर 2026 की मासिक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक का आयोजन 2 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजे विद्यालय परिसर में किया जाना निर्धारित है।
इस बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के सम्माननीय सदस्यों, अभिभावकों एवं गणमान्य व्यक्तियों की सहभागिता महत्वपूर्ण रहेगी। बैठक में विद्यालय के विकास और छात्रहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए सदस्यों से सुझाव लिए जाएंगे।
बैठक के प्रमुख एजेंडे में अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम की समीक्षा, विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति तथा आगामी NMMS एवं विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा की तैयारी पर चर्चा शामिल है। इसके साथ ही आधार अपडेट एवं APAAR ID की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
विद्यालय में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए स्वच्छता और संचारी रोग नियंत्रण पर भी विशेष चर्चा होगी। इसके अतिरिक्त SNA-SPARSH एवं SMC नवीन बैंक खाता संचालन से संबंधित विषयों की समीक्षा की जाएगी।
बैठक में विद्यालय के लिए आवश्यक संसाधनों एवं विकास प्रस्तावों पर विचार-विमर्श भी किया जाएगा, ताकि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को और प्रभावी बनाया जा सके।
SMC बैठक केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि विद्यालय, शिक्षक, अभिभावक और समुदाय के बीच सहयोग का महत्वपूर्ण मंच है। सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी और उपयोगी सुझाव विद्यालय के विकास तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) बैठक - सितंबर 2026,Smc meeting एजेंडा -👇🏻
मीटिंग हेतु आमंत्रण -
समस्त विद्यालय प्रबंधन समिति के सम्माननीय सदस्यों, अभिभावकों एवं गणमान्य व्यक्तियों को सूचित किया जाता है कि विद्यालय में सितंबर 2026 की मासिक बैठक का आयोजन 2 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बज े विद्यालय प्रांगण में किया जाएगा।
आप सभी से अनुरोध है कि बैठक मे ं उपस्थित होकर विद्यालय के विकास एवं छात्र हित से जुड ़ े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने सुझाव दें। आपकी उपस्थिति विद्यालय के विकास मे ं महत्वपूर्ण योगदान देगी।
बैठक के प्रमुख एजेंडा बिंदु
1. अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम पर चर्चा ।
2. NMMS एवं विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा तैयारी पर चर्चा ।
3. आधार अपडेट एवं APAAR ID प्रगति समीक्षा ।
4. स्वच्छता एवं संचारी रोग नियंत्रण पर चर्चा ।
5. SNA-SPARSH एवं SMC नवीन बैंक खाता संचालन पर चर्चा ।
6. विद्यालय संसाधन एवं विकास प्रस्ताव पर चर्चा ।
विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) बैठक कार्यवाही-
आज दिनांक 02 सितंबर 2026 को विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) की मासिक बैठक अध्यक्ष महोदय की अध्यक्षता मे ं आयोजित की गई । बैठक में उपस्थित सदस्यों, अभिभावकों एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा आवश्यक निर्णय लिए गए -
1. अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम पर चर्चा ।
A.अर्धवार्षिक परीक्षा परिणामो ं की समीक्षा की गई।
B.विद्यार्थियों के शैक्षिक प्रदर्शन का कक्षा वार एवं विषय वार विश्लेषण किया गया।
C.कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त शिक्षण सहायता, पुनर्बलन कक्षाए ं एवं नियमित मूल्यांकन की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया ।
2. NMMS एवं विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा तैयारी पर चर्चा-
विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को NMMS एवं विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा में अधिकाधिक सफलता दिलान े के उद्देश्य से नियमित अभ्यास प्रश्नपत्र, मॉडल टेस्ट एवं विशेष मार्गदर्शन सत्र संचालित करने का निर्णय लिया। समिति ने सुझाव दिया कि अभिभावकों को भी परीक्षा की उपयोगिता एवं तैयारी प्रक्रिया की जानकारी दी जाए। यह निर्णय लिया गया कि पात्र विद्यार्थियों को आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
3. आधार अपडेट एवं APAAR ID प्रगति समीक्षा
बैठक में विद्यार्थियों के आधार सत्यापन एवं APAAR ID निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई। जिन विद्यार्थियों के आधार में त्रुटियां अथवा अपडेट लंबित हैं, उनके अभिभावकों को आवश्यक दस्तावेजो ं सहित शीघ्र कार्यवाही करने हेतु प्रेरित करने का निर्णय लिया गया। समिति सदस्यों को बताया गया कि APAAR ID विद्यार्थियों की शैक्षिक जानकारी के डिजिटलीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। निर्णय लिया गया कि शेष कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाएगा।
4.स्वच्छता एवं संचारी रोग नियंत्रण पर चर्चा
विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की नियमित सफाई एवं विद्यार्थियों में व्यविकगत स्वच्छता की आदत विकसित करने पर विस्तृत चर्चा हुई। मौसम परिवर्तन को देखते हुए डेंगू, मलेरिया, वायरल बुखार एवं अन्य संचारी रोगों से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियो ं पर भी विचार किया गया। समिति ने विद्यालय में नियमित स्वच्छता अभियान चलान े तथा विद्यार्थियों को हाथ धोने, स्वच्छ जल पीन े एवं साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित करने का निर्णय लिया। 5. SNA-SPARSH एवं SMC नवीन बैंक खाता संचालन पर चर्चा
5.बैठक में SNA-SPARSH प्रणाली एवं SMC के नवीन बैंक खाते के संचालन संबंधी दिशा-निर्देशों पर चर्चा की गई। समिति सदस्यों को वित्तीय लेन-देन की नई व्यवस्था, पारदर्शिता एवं समयबद ्ध भुगतान प्रक्रिया की जानकारी दी गई । यह निर्णय लिया गया कि सभी वित्तीय अभिलेखों का नियमित रखरखाव किया जाएगा तथा शासन द्वारा प्राप्त निर्देशो ं का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।
6.विद्यालय संसाधन एवं विकास प्रस्ताव पर चर्चा विद्यालय मे ं उपलब्ध संसाधनो ं की समीक्षा करते हुए अतिरिक्त फर्नीचर, खेल सामग्री, शिक्षण अधिगम सामग्री, पुस्तकालय संसाधन एवं परिसर विकास की आवश्यकताओं पर चर्चा की गई। समिति ने विद्यालय भवन की मरम्मत, रंगाई पुताई, पेयजल व्यवस्था पर विचार किया । आवश्यक विकास कार्यो ं हेतु प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को प्रेषित करने का निर्णय लिया गया।
👉🏻बैठक में अभिभावकों की सहभागिता बढ़ाने, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति हेत ु सभी सदस्यों से सहयोग की अपेक्षा की गई। समिति सदस्यों ने विद्यालय हित में निरंतर सहयोग देन े का आश्वासन दिया।
👉🏻उपरोक्त सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से आवश्यक निर्णय लिए गए । अध्यक्ष महोदय / महोदया ने सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा विद्यालय के विकास एवं विद्यार्थियों की शैक्षिक उन्नति के लिए सामूहिक प्रयास जारी रखने का आह्वान किया। इसके साथ ही बैठक का समापन किया गया।

0 टिप्पणियाँ