विशेष टेट 2026 शासनादेश,स्पेशल टीईटी ,Special TET 2026 के आवेदन के लिए क्लिक करें।पूरी प्रक्रिया

विशेष टेट 2026 शासनादेश,स्पेशल टीईटी ,Special TET 2026 के आवेदन के लिए क्लिक करें।पूरी प्रक्रिया 

विशेष tet,स्पेशल टीईटी ,Special TET 2026 के आवेदन के लिए क्लिक करें।पूरी प्रक्रिया

 महत्वपूर्ण सूचना: उत्तर प्रदेश के सेवारत शिक्षकों के लिए 'स्पेशल टीईटी (Special TET) 2026' के आवेदन शुरू!

​नमस्कार शिक्षक साथियों! उत्तर प्रदेश में कार्यरत सेवारत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी (Special TET) के लिए आधिकारिक पोर्टल खोल दिया गया है।

​नीचे इस परीक्षा से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियाँ, नियम और कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं:

​महत्वपूर्ण तिथियां:

🔹 ऑनलाइन आवेदन व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 4 अक्टूबर 2026

🔹 परीक्षा तिथि: 3 नवंबर 2026

🔹 आवेदन लिंक: https://apply.upessc.org/

​ आवेदन से जुड़े मुख्य दिशा-निर्देश एवं नियम (बिंदु 7.1 के अनुसार):

 स्तर का चयन: प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) में कार्यरत अध्यापक-अध्यापिकाएँ केवल 'प्राथमिक स्तर' का फॉर्म भरेंगे। वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) में कार्यरत शिक्षक केवल 'उच्च प्राथमिक स्तर' के लिए आवेदन करेंगे। (अर्थात एक स्तर का शिक्षक दूसरे स्तर का फॉर्म नहीं भर सकता है)।

​ वैधता (Validity): सबसे महत्वपूर्ण बात! सेवारत शिक्षकों के लिए UPTET, CTET या इस 'स्पेशल टेट' में से कोई भी एक पास होना ही पर्याप्त है। एक बार उत्तीर्ण होने के बाद इसकी वैधता (Validity) आजीवन (Lifetime) रहेगी।

​ परीक्षा और नॉर्मलाइजेशन (Normalization) की प्रक्रिया:

 यदि परीक्षा एक ही पाली (Shift) में होती है, तो प्राप्त अंक ही मान्य होंगे।

 यदि आवेदन बहुत अधिक आते हैं और परीक्षा एक से अधिक पालियों में आयोजित कराई जाती है, तो न्यायसंगत मूल्यांकन के लिए नॉर्मलाइजेशन (Normalization) की प्रक्रिया लागू होगी। ऐसे में आपके नॉर्मलाइज्ड अंक ही अर्हक (Qualifying) माने जाएंगे।

​ आवेदनकर्ताओं के लिए कुछ अतिरिक्त विशेष सुझाव:

​अंतिम तिथि का इंतज़ार न करें: अंतिम दिनों में सर्वर डाउन होने की समस्या आम है, इसलिए जल्द से जल्द अपना आवेदन पूर्ण कर लें।

​नेगेटिव मार्किंग: सामान्यतः TET परीक्षाओं में कोई नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking) नहीं होती है, इसलिए परीक्षा में सभी प्रश्नों को हल करने का प्रयास करें।

​दस्तावेज़ सुरक्षित रखें: ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद आवेदन पत्र का फाइनल प्रिंट आउट, शुल्क की रसीद और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भविष्य (एडमिट कार्ड डाउनलोड करने आदि) के लिए सुरक्षित रख लें।

​इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने सभी विद्यालयी व्हाट्सएप ग्रुप्स और शिक्षक साथियों के साथ यह पोस्ट अवश्य शेयर करें ताकि कोई भी शिक्षक साथी इस अवसर से वंचित न रहे! 

विशेष tet,स्पेशल टीईटी ,Special TET 2026 के आवेदन के लिए क्लिक करें।पूरी प्रक्रिया

शासनादेश -

विशिष्ट टेट परीक्षा 2026 special uptet 2026


शासन द्वारा मा० उच्चतम न्यायालय द्वारा सिविल अपील संख्या-1385/2025 एवं पुनर्विचार याचिका डायरी संख्या-53434/2025 मे ं पारित आदेश दिनांक 29 मई, 2026 से बड़ी संख्या में शिक्षकों के प्रभावित होने के दृष्टिगत प्राथमिक स्तर एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर कार्यरत शिक्षकों एवं विशेष शिक्षकों (CWSN) हेतु शासन द्वारा दिनांक 02 सितम्बर, 2026 को दिय े गय े निर्देश के क्रम में विशेष अध्यापक पात्रता परीक्षा (Special TET) का विज्ञापन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा प्रकाशित किया गया है।

विशिष्ट टेट परीक्षा 2026 special uptet 2026


जैसा कि शासनादेश 02 सितम्बर, 2026 में वर्णित है कि उक्त परीक्षा मे ं भाग लेने हेतु निम्नलिखित व्यक्ति पात्र होंगे:-

प्राथमिक स्तर :-

1. ऐस े सभी विद्यालय जो उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हो,

2. स्थानीय निकाय एवं जिन्हें राज्य सरकार / बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा समय-समय पर सम्बद्धता / मान्यता प्रदान की गयी हो,

3. जो राज्य सरकार द्वारा सहायता प्राप्त हो,

4. स्पेशल एजूकेटर्स प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5 तक)

उच्च प्राथमिक स्तर :-

1. ऐस े सभी विद्यालय जो उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हो,

2.स्थानीय निकाय एवं जिन्हें राज्य सरकार / बेसिक शिक्षा परिषद / माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा समय-समय पर संचालन हेत ु मान्यता / सम्बद्धता प्रदान की गयी हो,

3. जो राज्य सरकार द्वारा सहायता प्राप्त हो,

4. स्पेशल एजूकेटर्स उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8 तक)

कक्ष सं0 63/64 प्रथम तल, नवीन भवन, उत्तर प्रदेश सचिवालय, लखनऊ-226001 - 0522-2238471/2213485 Email: dep_basic@up.gov.in :: dep_secedu@up.gov.in

आयोग द्वारा अवगत कराया गया है कि उक्त परीक्षा से संबंधित प्रमुख तिथियां निम्नलिखित हैं-

विज्ञापन प्रकाशन की तिथि 03.09.2026

ऑनलाइन पंजीकरण (O.T.R.) / आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि   

 05.09.2026

ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अन्तिम तिथि ऑनलाइन

04.10.2026

आवेदन मे ं संशोधन की अंतिम तिथि

08.10.2026

परीक्षा तिथि

03.11.2026


ऐस े में कृपया बेसिक शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से सभी अध्यापकों को यह अवगत कराने का कष्ट करें कि वे निश्चित रूप से सभी ऐस े अध्यापकों जिन्होंन े पूर्व में TET या CTET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं किया हो, को अवगत कराये ं कि वे निश्चित रूप से उक्त विज्ञापन के तहत अपना पंजीकरण कराकर आवेदन करें एवं परीक्षा मे ं भाग लें।

यह स्पष्ट किया जाता है कि पूर्व में जो अध्यापक TET या CTET परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, उनके लिए यह परीक्षा पुनः उत्तीर्ण किया जाना आवश्यक / अनिवार्य नही ं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ