SMC MEETING November 2026|विद्यालय प्रबंध समिति बैठक एजेंडा नवंबर 2026|विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) की मासिक बैठक - नवंबर 2026 की कार्यवाही की विस्तृत जानकारी
प्रस्तावना -
महानिदेशक स्कूल शिक्षा के आदेश के क्रम में आज दिनांक 04/11/2026 दिन बुधवार को विद्यालय परिसर में विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता SMC अध्यक्ष/श्रीमती द्वारा की गयी। नियम अनुसार बैठक का कोरम पूरा है। बैठक में पूर्व बैठक की समीक्षा की गयी और एजेंडा पढ़कर सुनाया गया एवं निम्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी।
बैठक का विवरण एक नज़र में -
• बैठक का विषय: एस.एम.सी. मासिक बैठक • एजेंडा: S.M.C. बैठक एजेंडा • एजेंडा की तिथि: 02/11/2026 सोमवार • बैठक की तिथि: 04/11/2026 दिन - बुधवार • समय: 12:30 से 1:30 बजे तक • स्थान: विद्यालय परिसर • सूचना का माध्यम: मोबाइल फोन, व्हाट्सएप, रसोइया द्वारा, स्वयं के सम्पर्क द्वारा बैठक के प्रमुख 8 एजेंडा बिंदुओं पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
1. पीएम पोषण योजनान्तर्गत वितरित 'सप्लीमेन्ट्री न्यूट्रीशन' के सम्बन्ध में चर्चा -
यह बैठक का सबसे महत्वपूर्ण बिंदु था। मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण उत्तर प्रदेश लखनऊ से सम्बंधित दिशा-निर्देशों पर चर्चा हुई।
• अतिरिक्त खाद्य सामग्री वितरण का आदेश है। पीएम पोषण योजना के तहत नामांकित छात्रों की सूची से निर्मित मीठा हलवा एवं उपमा (नमकीन हलवा) वितरित करने की कार्ययोजना, फल की व्यवस्था, फ्लेक्सी फण्ड (बजट सीमा 05%) के अंतर्गत प्रावधान किया गया है। • वितरण अवधि: माह नवंबर, 2026 से शुरू होकर 14 सप्ताह (फरवरी, 2027 के तीसरे सप्ताह तक) • वितरण दिवस: प्रत्येक शुक्रवार को मध्याह्न भोजन (MDM) के अतिरिक्त किया जाएगा। • प्रति छात्र 30 ग्राम सूजी प्रति छात्र, कप, भंडारण व अभिलेख, सामग्री स्थानीय स्तर पर पैक एवं FSSAI मार्क वाली क्रय की जाएगी। तिथिवार छात्र संख्या, बिल, स्टॉक पंजिका तथा वितरण के फोटोग्राफ साक्ष्य हेतु सुरक्षित रखे जाएंगे। • भुगतान 31 मार्च, 2027 से पूर्व SNA SPARSH के माध्यम से एकमुश्त बैंक खाते में भेजा जाएगा।
2. विद्यालय की साफ-सफाई पर चर्चा -
विद्यालय परिसर में धांस फूस झाड़ियों खरपतवार को हटाने की चर्चा की गयी। कक्षाओं और शौचालयों पर पेयजल स्रोतों की समीक्षा की गयी।
• पेयजल स्रोत जैसे हैंडपंप, नल, फिल्टर आदि की क्रियाशीलता की जांच कराई जाए। • पेयजल टंकी एवं जल भराव पत्रों की सफाई कराई जाए। • पेयजल स्रोत की आरोग्यता जल भराव नगरी की साप्ताहिक हैंड पंप आज की तत्काल साप्ताहिक जारी। • विद्यालय परिसर में अव्यवस्थित शौचालयों की सफाई कराई गई। प्रत्येक शौचालय में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई। • शौचालयों के नल, टपकते नल, निकासी की व्यवस्था, दरवाजे, कुंडी आदि की जांच कर सही कराया गया। • सुरक्षित कक्षा कक्षों की अनुपलब्धता की स्थिति में अन्य वैकल्पिक व्यवस्था यथा निकटतम परिषदीय विद्यालय, पंचायत भवन, शासकीय भवन में विद्यालय संचालित कराया जाए। विद्यालय परिसर और अवस्थित मूल भवन, कक्षा कक्ष, किचन किचन सेट आज की चौ और छतों की साफ-सफाई कराई जाए।
3. नवीन विद्यालय प्रबंध समिति के गठन पर चर्चा -
शैक्षिक सत्र 2026 में गठित विद्यालय प्रबंध समिति का कार्यकाल 30 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। नवीन विद्यालय प्रबंध समिति का गठन 01 नवंबर 2025 से 30 नवंबर 2026 तक कराया जाना है।
• विद्यालय प्रबंध समिति में कुल 15 सदस्य होंगे जिनमें 11 अध्यक्ष/बच्चों के माता-पिता/अभिभावक होंगे। • विद्यालय प्रबंध समिति में 50 प्रतिशत महिला सदस्य होंगी। • अध्यक्ष, उपाध्यक्ष में से एक महिला और एक पुरुष का चयन किया जाएगा। • गठन खुली बैठक में किया जाएगा। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष में से एक महिला और एक पुरुष का चयन किया जाएगा। • किसी भी सदस्य नहीं बनाया जाएगा। सदस्य सचिव को छोड़कर नवीन विद्यालय प्रबंध समिति 1 दिसंबर 2026 से क्रियाशील होगी। कार्यकाल 24 माह के लिए होता है। • नामांकित कुल बच्चों की संख्या के कम से कम 50% माता-पिता/अभिभावकों की उपस्थिति बैठक में अनिवार्य होगी।
4. सर्दी के मौसम में बच्चों को गर्म कपड़े व स्वेटर क्रय पर चर्चा -
सभी लाभार्थी के खाते में 1200 रु की धनराशि आयी है। 2 यूनीफार्म 600 रु, 1 स्वेटर 200 रु, जूता-मोजा 125 रु, स्कूल बैग 175 रु, स्टेशनरी (4 कॉपी, 2 पेन, 2 पेंसिल, 2 कटर एवं 2 इरेजर) 100 रु आदि कुल 1200 रु का खरीद कर अपने बच्चों को देना है। सभी माता-पिता से अनुरोध है कि DBT की धनराशि से बच्चों के लिए स्वेटर अवश्य खरीद दें।
5. अपार आई डी (APAAR ID) के लिए सहमति प्रपत्र पर चर्चा -
देश भर के सभी स्कूलों के बच्चों का अपार आई डी बनाया जाना है। अपार आई डी छात्र के लिए एक डिजिटल पहचान के रूप में काम करती है - Automated Permanent Academic Account Registry (APAAR) आई डी जो विद्यालय में अध्ययनरत प्रत्येक छात्र/छात्रा की शैक्षिक प्रगति एवं उपलब्धियों को डिजिटल रूप से संग्रहीत किये जाने हेतु Generate की जाएगी। इसके लिए अभिभावक सहमति पत्र जारी किया गया है।
6. अर्द्धवार्षिक परीक्षा पर चर्चा -
संशोधित अर्द्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 कक्षा 1 से 8 तक की परीक्षा 17/11/2026 मंगलवार से शुरू होकर 21/11/2026 शनिवार तक चलेगी।
• शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा 2 से कक्षा 5 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा मौखिक होगी। कक्षा 2 एवं कक्षा 3 में लिखित एवं मौखिक अधिकार 50-50% रखा जायेगा तथा कक्षा 4 एवं 5 में लिखित एवं मौखिक परीक्षा का अधिकार 70 प्रतिशत और 30 प्रतिशत रखा जायेगा। • कक्षा 06 से 08 तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा लिखित होगी। • शैक्षिक सत्र 2026-27 में लिखित अर्द्धवार्षिक परीक्षा 30 अंकों की होगी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय, दीर्घ उत्तरीय प्रश्न सम्मिलित होंगे। • कक्षा 02 एवं कक्षा 03 में अति लघु उत्तरीय (01 शब्द), लघु उत्तरीय (अधिकतम 10 शब्द), दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (अधिकतम 20 शब्द), कक्षा 04 एवं 05 में अति लघु उत्तरीय (01 शब्द), लघु उत्तरीय (अधिकतम 25 शब्द), दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (अधिकतम 40 शब्द) तथा कक्षा 06 से 08 में अति लघु उत्तरीय (01 शब्द), लघु उत्तरीय (अधिकतम 35 शब्द), दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (अधिकतम 75 शब्द) के होंगे।
7. ईको क्लब के गठन के सम्बन्ध में चर्चा -
पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूलों में ईको क्लब (ECO club in SCHOOL) का गठन किया जाना है। इसके तहत पेड़ लगाना, स्वच्छता, अभियांत्रिक प्राकृतिक संरक्षण, बागवानी के प्रति बच्चों को जोड़ा जाएगा। एक पेड़ माँ के नाम छात्रों को एक दूसरे के साथ सहयोग करने और अधिक से अधिक सीखने को मौका प्रदान करता है। इससे अपने विद्यालय के पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए सक्रियता का माध्यम बनता है। ईको क्लब के उद्देश्य- यह छात्रों का एक समूह होता है जो पर्यावरण के संरक्षण के लिए जागरूकता लाने, समस्याओं को चिन्हित कर उनके निदान हेतु गतिविधियों में अपनी भागीदारी करते हैं।
देखें 👉🏻SMC मीटिंग सितंबर 2026
8. जनगणना पर चर्चा एवं चर्चा के अन्य बिंदु -
जनगणना 2027 के अंतर्गत 16 नवंबर से स्वगणना शुरू हो रही है जिसमें प्रगणक घर-घर स्वगणना करने जायेंगे। आप लोग उनका सहयोग करें। इसके बाद 1 दिसंबर-2026 से फरवरी 2027 तक जनगणना चलेगी।
अन्य बिंदुओं में PFMS-2026-27 पर चर्चा, निपुण भारत पर चर्चा, बच्चों की उपस्थिति एवं ठहराव पर चर्चा, राष्ट्रीय बाल विज्ञान आयोजन के सम्बन्ध में, मिडडे मील में मेनू के अनुसार भोजन की समीक्षा आदि पर चर्चा की गयी। इसके साथ ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं के साथ आज की बैठक में उपस्थित हुए सभी बच्चों के माता-पिता/अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित कर माह की अगली बैठक हेतु पुनः बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह कर आज की बैठक कार्यवाही का समापन किया गया।
साभार राजकुमार जी औरैया 🙏🏻
धन्यवाद



0 टिप्पणियाँ