शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत रहे हैं वर्तमान में शिक्षक की पुरानी पेंशन विकल्प सूची

शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत रहे हैं वर्तमान में शिक्षक की पुरानी पेंशन विकल्प सूची

परिषदीय विद्यालयो ं में नियुक्त ऐस े शिक्षक / शिक्षिका जो पूर्व में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत रहे हैं, के द्वारा पुरानी पेंशन विकल्प पत्र जमा करने के सम्बन्ध में प्रत्यावेदन / ज्ञापन प्रस्तुत किये जा रहे है। उक्तानुक्रम मे ं आपसभी को निर्देशित किया जाता है कि प्रश्नगत प्रकरण से सुसंगत शासनादेश से आच्छादित एस े शिक्षक / शिशिकाओं से विकल्प पत्र पूरित कराते हुए उस पर अपनी स्पष्ट संस्तुति अंकित कर सेवा सम्बन्धी निम्नांकित पत्रजातों एवं साक्ष्यों के साथ अलग-अलग प्रतियो ं में पत्रावली प्राप्त करना सुनिश्चित करें।
1. शिक्षामित्र के पद पर तैनाती हेतु विज्ञापन एवं तैनाती आदेश की स्वप्रमाणित छायाप्रति
2. शिक्षामित्र से समायोजित सहायक अध्यापक पद पर जान े हेतु प्रशिक्षण अंकपत्र / प्रमाणपत्र की स्वप्रमाणित छायाप्रति ।
3.
समायोजित सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति हेत ु जारी विज्ञापन की प्रति ।
4. शिक्षामित्र पद से समायोजित सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति (हाँ / नहीं) यद ि हाँ तो नियुक्ति पत्र / कार्यभार ग्रहण की प्रति ।
5. समायोजित सहायक अध्यापक पद से प्रत्यावर्तित होने का आदेश एवं पुनः शिक्षामित्र पद पर
कार्यभार ग्रहण करने की प्रति ।
6. सहायक अध्यापक पद पर भर्ती हेत ु जारी विज्ञापन की प्रति ।
7. सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति आदेश एवं कार्यभार ग्रहण करने की प्रति ।
8. कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व शिक्षामित्र पद से त्यागपत्र (हाँ / नहीं) यद ि हाँ तो त्यागपत्र की छायाप्रति

नोट - खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अतिरिक्त अन्य माध्यमो ं जैसे-पंजीकृत डाक. कार्यालय
रिसीट से उपलब्ध कराये गय े प्रत्यावेदनो ं पर विचार नही किया जायेगा। इस संबंध में विभाग से प्रदत्त मार्गदर्शन में कोई परिवर्तन किया जाता है तो वह सभी को स्वीकार होगा।
विशेष - दिए गए सूची में किसी प्रकार की विसंगतिहने पर अपने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक अध्यक्ष मियागंज को सूचित करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ