विद्यालय प्रबंध समिति बैठक मार्च 2026,SMC MEETING MARCH 2026

 विद्यालय प्रबंध समिति बैठक मार्च 2026,SMC MEETING MARCH 2026


विद्यालय का नाम-


विकास खण्ड -


(SMC बैठक) माह मार्च 2026


एजेंडा


एजेंडा का दिनांक: 28/02/2026


आप सभी को यह अवगत कराया जाता है कि दिनांक 06 मार्च 2026 दिन गुरुवार को समय 12:30 PM से 01:30 PM बज े तक विद्यालय प्रबंध समिति की मासिक बैठक का आयोजन विद्यालय परिसर में किया जाएगा। बैठक में अतिमहत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करने हेत ु आप सभी की बैठक मे ं उपस्थिति अपेक्षित एवं अनिवार्य है।


बैठक के एजेंडा बिंदु निम्न है:-


(1) वार्षिक परीक्षा 2025-26 की तैयारियों पर चर्चा


(2) नए सत्र 2026-27 के लिए नामांकन अभियान


(3) आउट ऑफ स्कूल बच्चों पर विशेष चर्चा


(4) कंपोजिट ग्रांट के उपभोग पर विस्तृत चर्चा


(5) विद्यालय मे ं साफ-सफाई एवं व्यवस्था सुधार


(6) निपुण प्रगति रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा।


(7) ईको क्लब की मासिक थीम और आंगनवाड़ी लर्निंग कॉर्नर पर चर्चा।


(8) ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत मूलभूत अवस्थापना सुविधाओ ं की जानकारी एवं चर्चा


(9) डीबीटी (Direct Benefit Transfer) पर चर्चा


(10) अन्य बिंदु (निपुण भारत, मिड-डे मील समीक्षा आदि)


Click Here To join 


सूचना का माध्यम


1. मोबाइल फोन द्वारा 2. व्हाट्सएप के द्वारा 3. बच्चों के द्वारा


कार्यवाही


4. स्वयं के द्वारा


महानिदेशक स्कूल शिक्षा के आदेश के क्रम मे ं आज दिनांक 06 मार्च 2026 दिन गुरुवार को विद्यालय परिसर में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री / श्रीमती


अध्यक्षता में की बैठक आहूत की गई। नियमानुसार बैठक का कोरम पूरा है। आज की बैठक मे ं पूर्व बैठक की कार्रवाई पढी गई और एजेंडा पत्रक सुनाया गया तथा बैठक एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा की गई।


(1) वार्षिक परीक्षा 2025-26 की तैयारियों पर चर्चा: बैठक मे ं आगामी वार्षिक परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की गई। कक्षानुसार परीक्षा प्रारूप, प्रश्नपत्र व्यवस्था तथा सभी विद्यार्थियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों को समय से विद्यालय भेजें, ताकि कोई भी छात्र परीक्षा से वंचित न रहे।


(2) नए सत्र 2026-27 के लिए नामांकन अभियानः 1 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होने वाले नए शैक्षिक सत्र को लेकर व्यापक रणनीति बनाई गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराया जाए तथा 'स्कूल चलो अभियान' के माध्यम से जन-जागरूकता बढ़ाई जाए। लक्ष्य यह रखा गया कि विद्यालय क्षेत्र का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।


(3) आउट ऑफ स्कूल बच्चों पर विशेष चर्चा: बैठक का एक महत्वपूर्ण बिंदु विद्यालय क्षेत्र के आउट ऑफ स्कूल (Out of School) बच्चों की पहचान रहा। ऐस े बच्चों की सूची तैयार करने, अभिभावकों से संपर्क स्थापित करने तथा उन्हें पुनः विद्यालय से जोड़न े की योजना बनाई


ड्रॉप आउट बच्चों की पहचान कर पुनः नामांकन सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।


प्रवासी परिवारों एवं आर्थिक रूप से कमर वर्ग के बच्चों पर विशेष ध्यान देन े की बात कही गई।


पुनः नामांकित बच्चों के लिए अतिरिक्त शैक्षिक सहयोग एवं ब्रिज कोर्स चलान े का प्रस्ताव रखा गया।

विद्यालय प्रबंध समिति बैठक मार्च 2026,SMC MEETING MARCH 2026
(4) कंपोजिट ग्रांट के उपभोग पर विस्तृत चर्चा: सत्र 2025-26 में प्राप्त कंपोजिट ग्रांट की धनराशि के उपयोग पर भी चर्चा की गई। विद्यालय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्यों का चयन करने तथा पारदर्शिता के साथ खर्च सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।

(5) विद्यालय मे ं साफ-सफाई एवं व्यवस्था सुधारः सत्र 2025-26 की कंपोजिट ग्रांट का उपयोग करते हुए मार्च माह में विद्यालय परिसर की विशेष साफ-सफाई, रंगाई पुताई एवं लघु मरम्मत कार्य कराने पर सहमति बनी, ताकि नए सत्र मे ं बच्चों को स्वच्छ एवं आकर्षक वातावरण मिल सके। साथ ही पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओ ं की समीक्षा की गई।

(6) निपुण प्रगति रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चाः कक्षा 1 और 2 तक के विद्यार्थियों की बुनियादी साक्षरता एवं गणितीय दक्षता की समीक्षा की गई। सक्षम, मध्यम एवं संघर्षशील श्रेणियों मे ं बच्चों को विभाजित कर विशेष शिक्षण योजना लागू करने पर बल दिया गया। कमजोर छात्रों के लिए अतिरिक्त समय देकर रेमेडियल शिक्षण की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया।

(7) ईको क्लब थीमः विश्व गौरैया दिवस एवं विश्व जल दिवस संरक्षण पर चर्चा: आज की SMC बैठक में ईको क्लब के अंतर्गत विश्व गौरैया दिवस (20 मार्च) एवं विश्व जल दिवस (22 मार्च) के अवसर पर संरक्षण विषय पर विशेष चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि


Click Here To Join 

> विद्यार्थियों को गौरैया संरक्षण के महत्व के बारे मे ं जागरूक किया जाएगा।

<

विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में पक्षियो ं के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की जाएगी।

बच्चों को घरों में घोंसला (नेस्ट बॉक्स) लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

जल संरक्षण के महत्व पर विशेष सभा आयोजित की जाएगी।

पानी की बचत, वर्षा जल संचयन एवं जल का सदुपयोग करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

> पोस्टर प्रतियोगिता एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा।

(8) ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं पर चर्चा: आज की SMC बैठक में Operation Kayakalp के अंतर्गत विद्यालय मे ं उपलब्ध मूलभूत अवस्थापना सुविधाओ ं की समीक्षा की गई।


विद्यालय प्रबंध समिति बैठक मार्च 2026,SMC MEETING MARCH 2026


टिप्पणियाँ