खण्ड शिक्षा अधिकारियों की पदोन्नति हेतु मांगे गए सेवा प्रमाण ,उन BEO की संलग्न सूची और आदेश,
उपर्युक्त विषयक निदेशालय के पत्र पत्रांक: निरीक्षण/331-432/2026-27 दिनांक: 11. 04.2026 का संदर्भ ग्रहण करें, जिसके द्वारा उत्तर प्रदेश शैक्षिक (सामान्य शिक्षा संवर्ग) सेवा समूह-ख उच्चतर के रिक्त पदो ं पर निरीक्षण शाखा के खण्ड शिक्षा अधिकारियों की पदोन्नति किये जाने के सम्बन्ध में 87 खण्ड शिक्षा अधिकारियों की सूची संलग्न कर प्रेषित करते हुए उनके नाम के सम्मुख अंकित वर्ष 2013-14 से 2024-25 तक की सेवाये ं संतोषजनक होने का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया गया है।
उक्त के सम्बन्ध मे ं आपको पुनः निर्देशित किया जाता है कि अपने मण्डल / जनपद से सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारियों की वर्ष 2013-14 से 2024-25 तक की सेवाये ं संतोषजनक होने का प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु दिनांक: 14.04.2026 को पूर्वान्ह 11.00 बज े (अपने नाम / पदनाम की मोहर के साथ) अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय कक्ष में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें, जिसस े 87 खण्ड शिक्षा अधिकारियों के वर्ष 2013-14 से 2024-25 तक की सेवाये ं संतोषजनक होने का प्रमाण पत्र निर्गत करने की कार्यवाही पूर्ण की सकें। आपकी उपस्थित अनिवार्य है। यद ि आपकी अनुपस्थिति के कारण आपके मण्डल / जनपद में कार्यरत किसी खण्ड शिक्षा अधिकारी का प्रमाण पत्र दिया जाना सम्भव नही ं होता तो इसके लिए आपका उत्तदायित्व निर्धारित करते हुए शासन को संसूचित कर दिया जायेगा।
संलग्नकः 87 ख०शि०अ० की सूची।



टिप्पणियाँ