जनगणना 2027 HLO APP में बिना Delete किए भी आसानी से सुधार किया जा सकते हैं,भले ही भवन संख्या गलत भर गई हो.?

जनगणना 2027 HLO APP में बिना Delete किए भी आसानी से सुधार किया जा सकते हैं,भले ही भवन संख्या गलत भर गई हो.?

HLO APP में क्रमांक गड़बड़ हो गया.. अब क्या होगा..?

कुछ केस बिना Delete किए भी आसानी से संभाले जा सकते हैं, भले ही भवन संख्या गलत भर गई हो।

मान लीजिए आपने लाइन नं. 1 में भवन 1, लाइन नं. 2 में भवन 2 और इसी प्रकार आगे प्रविष्टि की।

फिर लाइन नं. 10 तक सही भरने के बाद गलती से लाइन नं. 11 में भवन 12 भर दिया। ऐसी स्थिति में घबराने की आवश्यकता नहीं है।

यह मुख्यतः 2 प्रकार की स्थिति हो सकती है —

1. यदि वास्तव में आपने भवन नं. 12 वाले घर का ही डेटा लाइन नं. 11 में भर दिया और बीच का भवन नं. 11 छूट गया, तो कोई समस्या नहीं है।अब अगली लाइन नं. 12 में छूटे हुए भवन नं. 11 की प्रविष्टि कर दें। इसके बाद आगे लाइन नं. 13 में भवन नं. 13 भरकर कार्य जारी रखें।

2. यदि आपने लाइन नं. 11 में वास्तव में भवन नं. 11 वाले घर का ही डेटा भरा था, लेकिन भवन संख्या गलती से 12 लिख दी और Sync भी कर दिया, तो —

A .सबसे पहले लाइन नं. 11 में भरे गए डेटा को नोट कर लें।

B. फिर “Edit Already Sync” में जाकर वास्तविक भवन नं. 12 वाले घर का सही डेटा उसी लाइन नं. 11 में संशोधित कर दें।

C .इसके बाद अगली लाइन नं. 12 में भवन नं. 11 का सही डेटा भर दें, जिसे आपने पहले नोट किया था।

इस प्रकार दोनों भवन सही भवन क्रमांक पर आ जाएंगे।

महत्वपूर्ण बात यह है कि Field एवं Map में वास्तविक क्रम सही होना चाहिए।

App में Entry का क्रम थोड़ा आगे-पीछे हो सकता है।

कई बार कोई भवन उस समय छूट जाता है या बाद में याद आता है। ऐसी स्थिति में उसकी प्रविष्टि बाद में भी की जा सकती है।

इसलिए केवल sequence ठीक करने को लेकर परेशान न हों और अनावश्यक समय व्यर्थ न करें।

मुख्य निर्देश:

1.प्रगणक के द्वारा यदि कोई एंट्री गलत कर दी गई है तो उस एंट्री को डिलीट ना करें, edit करें।

2 .Delete की गई एंट्री का line number और census house number किसी और मकान को नहीं दिया जा सकता। वो skip हो जाएगा।

3.Line number, building number, Census house number किसी भी स्थिति में बदला नहीं जा सकता तो कृपया ध्यान से एंट्री करें।

4. Line number ऐप पर series में auto generate होता है, भवन संख्या मैनुअली भरा जाता है, census house number series में auto generate होता है।

5.एंट्री करते वक्त यदि किसी वजह से back हो जरा है तो वो एंट्री automatically data updation में पहुंच जाती है, वहां उसे अपूर्ण दिखाया जाएगा। इसके लिए नई एंट्री शुरू करने से पहले data updation में जाकर पहली वाली अपूर्ण एंट्री को एडिट कर पूर्ण करें। फिर अगली एंट्री करें।

6.नजरी नक्शा, ऐप तथा मकान पर भवन संख्या same होनी चाहिए। तथा ऐप पर डाली गई भवन संख्या एवं ऐप द्वारा generate जनगणना मकान संख्या ही मकान पर लिखनी है।

7.Data sync होने के बाद delete नहीं किया जा सकता।

8.यदि डाटा सिंक हो गया है , और प्रगणक कुछ बदलाव नहीं कर पा रहे है तो सुपरवाइजर उस एंट्री पर रिमार्क कर के प्रगणक को वापस भेज सकते है फिर प्रगणक एंट्री में सुधार कर सकते है।

9. सुपरवाइजर को प्रगणक द्वारा सिंक किए डाटा की प्रत्येक एंट्री को ok या remark करना है। फिर सिंक करना है।


#CensusData #enumerator #follow

नजरी नक्शा कैसे बनाएं?🫲🏻

जनगणना 2027 में भवन /मकान नंबरिंग का सही तरीका,👇🏻

जनगणना 2027 में भवन /मकान नंबरिंग का सही तरीका,
जनगणना 2027 में सबसे ज्यादा Confusion वाले भवन/दुकान Case | सही जवाब के साथ पूरी जानकारी 

जनगणना 2027 में HLO APP पर डाटा एंट्री से संबंधित महत्वपूर्ण बाते 👇🏻

जनगणना 2027 में HLO APP पर डाटा एंट्री से संबंधित महत्वपूर्ण बाते 👇🏻

जनगणना 2027 का मुख्य उद्देश्य 👇🏻

जनगणना 2027 का मुख्य उद्देश्य
जनगणना 2027
Census 2027
Nazariya Naksha
नजरिया नक्शा
जनगणना प्रशिक्षण
Enumerator Training
HLO Training
HLB Census
Data Verification
House Listing
Population Census
Census India
Census Survey
Enumeration Block
Supervisor Training
Census Guidelines
जनगणना कार्य
Survey Work
Government Survey
Nazariya Naksha Rejected
Census Map



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ