जनगणना 2027 में सबसे ज्यादा Confusion वाले भवन/दुकान Case | सही जवाब के साथ पूरी जानकारी

जनगणना 2027 में सबसे ज्यादा Confusion वाले भवन/दुकान Case | सही जवाब के साथ पूरी जानकारी 

जनगणना 2027 में कन्फ्यूजन वाले प्रश्न का उत्तर||दुकान,मकान

CENSUS 2027 : ​नहीं होगी दोहरी गिनती!

 ​जहाँ सामान्य रूप से रहते हैं, वहीं होगा आपका रिकॉर्ड!
👉🏻खास बातें:-
 1. ​दो मकान हो सकते हैं, लेकिन गिनती केवल एक स्थान पर होगी।

2. ​विवाहित बेटी की गणना सामान्यतः ससुराल में होगी।

3. ​नौकरी या पढ़ाई के लिए बाहर रहने वालों की गणना वहीं होगी जहाँ वे रह रहे हैं।

4. ​किरायेदारों का अलग रिकॉर्ड बनाया जाएगा।

5. ​अलग रसोई = अलग परिवार माना जाएगा।

विशेष ​ध्यान देने योग्य बातें:-

▪️​गलत या फर्जी जानकारी देने पर जनगणना कानून के तहत कार्रवाई हो सकती है।

▪️​गलत जानकारी देने या सवालों का जवाब देने से मना करने पर ₹1000 तक जुर्माने का प्रावधान है।

▪️​यदि जनगणना कर्मी अनुचित सवाल पूछे, निजी जानकारी साझा करे या गलत जानकारी भरे तो उसके खिलाफ 3 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है।

▪️​किसी को नहीं बतानी है OTP
​आपकी जानकारी सुरक्षित रखने के लिए साइबर सुरक्षा और एन्क्रिप्शन तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।

▪️​किसी भी व्यक्ति की निजी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाएगी।

▪️​किसी को भी OTP साझा न करें।

▪️​प्रगणक की पहचान उनके QR कोड वाले पहचान पत्र से सुनिश्चित करें।

▪️​जनगणना पूरी होने के बाद आपको 11 अंकों की SEID मिलेगी, जो 'H' अक्षर से शुरू होगी।

▪️​जानकारी भरते समय ध्यान रखें
​यदि सोलर पैनल और सामान्य बिजली दोनों हों, सोलर के कारण मीटर में शून्य रीडिंग आती हो तो सोलर का विकल्प चुनें।

▪️​यदि घर के कुछ कमरों में टाईल्स लगी हों और कुछ में न हों, तो प्रमुख सुविधा के आधार पर जानकारी भरें।

▪️​भोजन से जुड़े सवालों में जिस अनाज का सबसे अधिक उपयोग होता है, उसी श्रेणी को चुनें।

▪️​डिजिटल मैप पर घर ढूंढने में परेशानी हो तो 100 मीटर के दायरे में लोकेशन पिन करें।
▪️ ​जनगणना दो चरणों में होगी
​पहला चरण: मकान सूचीकरण व मकानों की गणना (22 मई से 20 जून 2025 तक)

▪️​कोई भी घर नहीं छोड़ा जाएगा, प्रगणक हर घर तक पहुंचेंगे।

▪️​एक प्रगणक को लगभग 800 आबादी और 150 से 180 घरों की गणना करनी होगी।
▪️​गैर-आवासीय क्षेत्रों में करीब 350 भवनों की गणना की जाएगी।

▪️​दूसरा चरण: व्यक्तिगत और जातिगत जनगणना (9 फरवरी 2026 से शुरू)

▪️​इसी चरण में व्यक्तिगत और जातिगत जनगणना की जाएगी।

▪️​अलग से निर्देश जारी किए जाएंगे।

▪️​बेघर परिवार जो खुले में रहते हैं उनकी      गणना दूसरे चरण में होगी।

​हर नागरिक की सही जानकारी देश के सही विकास की आधारशिला
​सही जानकारी दें – देश के विकास में भागीदार बनें।

जनगणना कर्मियों का सहयोग करें और जागरूक नागरिक बनें। 🇮🇳

#Census2027 #जनगणना2027 #DigitalCensus #IndiaCensus

यदि एक भवन में बहुत दुकान 👇🏻

जनगणना 2027 में कन्फ्यूजन वाले दुकान/मकान प्रश्न का उत्तर||दुकान,मकान

 जनगणना 2027:प्रगणक (Enumerator) मास्टर मैनुअल -

यह गाइड आपको फील्ड कार्य से लेकर डेटा सबमिशन तक की हर बारीकी को समझने में मदद करेगी।

 1. तकनीकी नियम एवं ऐप सेटअप

● डिजिटल जनगणना: यह भारत की पहली पूर्णतः डिजिटल गणना है, जो "Census 2027-HLO" ऐप द्वारा होगी।
● मोबाइल मानक: Android 11.0+ या iOS 15.0+, न्यूनतम 4GB RAM और 8GB खाली स्टोरेज।
● भाषा चयन: ऐप में चुनी गई भाषा अपरिवर्तनीय है; इसे दोबारा इंस्टॉल करके भी नहीं बदला जा सकता।
● गोपनीयता: एकत्र की गई जानकारी 100% गोपनीय है; साझा करना दंडनीय अपराध है।  

2. नजरी नक्शा और भवन संख्यांकन

ऐप में डेटा भरने से पहले फील्ड पर यह कार्य करना 70% सफलता सुनिश्चित करता है।


● प्रारंभ बिंदु: नक्शा और नंबरिंग हमेशा ब्लॉक (HLB) के उत्तर-पश्चिम (North-West) कोने से शुरू करें।


● नंबरिंग क्रम: उत्तर पश्चिम/मुख्य सड़क से शुरू कर अंदर की ओर सर्पाकार (Serpentine) क्रम में बढ़ें।


● चिन्ह (Symbols):
 □ (चौकोर): आवासीय पक्का घर
△ (त्रिभुज): आवासीय कच्चा घर

आकृति में X: गैर-आवासीय घर

● नंबरिंग: मार्कर से भवन नंबर लिखें और ब्रैकेट में जनगणना मकान संख्या, जैसे 1(3)। 

3. प्रमुख डेटा एंट्री गाइड (Q1-Q16)

● Q1-Q3 (पहचान): 
लाइन नंबर ऑटो-जनरेट होगा; पिछले भवन के लिए 'Repeat' बटन का उपयोग करें।

● Q4-Q6 (सामग्री):
 'बहुमत का नियम' अपनाएं; मुख्य संरचना देखें, पेंट या पीओपी नहीं।

● Q7 (उपयोग - अति महत्वपूर्ण):
 आवासीय: पूरे 34 सवाल भरे जाएंगे।

 ताला बंद (Locked): 
इसे खाली न दिखाएं; 'आवासीय' चुनकर 'Is Locked' पर टिक करें।

 खाली: कोई नहीं रहता तो कारण (जैसे मरम्मत/किराये हेतु) स्पष्ट लिखें।

● Q8-Q13 (परिवार):
 मुखिया वह जो निर्णय लेता है; मेहमानों को न गिनें। संस्थागत (हॉस्टल) के लिए मुखिया का पद (Designation) लिखें।

● Q14-Q16 (आवास): 
किराएदारों से पूछें कि क्या भारत में कहीं और घर है। कमरों में रसोई/बाथरूम न जोड़ें।  

 4. सुविधाएँ एवं परिसंपत्तियाँ (Q17-34)

● पेयजल (Q17-18):
 ग्रामीण क्षेत्रों में 500m तक स्रोत को 'पास' माना जाएगा।
● शौचालय (Q21): 
वेस्ट सीवर, टैंक या खुली नाली में जाने के आधार पर सटीक कोड चुनें।
● ईंधन (Q25):
 LPG कनेक्शन होने पर भी यदि लकड़ी उपयोग होती है, तो मुख्य ईंधन 'लकड़ी' ही दर्ज करें।
● संपत्तियाँ:
 टीवी, लैपटॉप, वाहन आदि की जानकारी लें, भले ही वे व्यावसायिक उपयोग में हों।  

 5. डेटा सिंक एवं सुरक्षा

● संपादन (Edit): सिंक हो चुके डेटा को सुधारने के लिए पूरा फॉर्म फिर से भरना होगा।
● सिंक: हर 5-6 घरों के बाद डेटा सिंक करें ताकि डेटा लॉस न हो。
● HLB पूर्णता: सारा डेटा सिंक कर डिजिटल हस्ताक्षर करें और 'Complete' मार्क करें।
● चेतावनी: पूरी प्रक्रिया में अपना मोबाइल न बदलें, अन्यथा अनसिंक डेटा हमेशा के लिए नष्ट हो जाएगा। 

 प्रगणक का 'गोल्डन मंत्र' (6 चरण) 

1 पूछें

2 जांचें

 3 दर्ज करें

4 समीक्षा करें 

5 सिंक करें

 6 पूर्ण घोषित करें

🇮🇳 जनगणना से जन कल्याण 🇮🇳

जनगणना 2027 में सबसे ज्यादा Confusion वाले Case | सही जवाब के साथ पूरी जानकारी-

Census 2027 House Listing Rules Explained | कौन सा Census House माना जाएगा?
जनगणना 2027 में Common Mistakes | Census House के 8 महत्वपूर्ण केस
Census 2027 New Rules: Residential और Commercial House की सही पहचान
जनगणना 2027 प्रशिक्षण | Census House के सभी Confusion दूर करें
Census 2027 Enumerator Guide | अलग Census House कब माना जाएगा?
जनगणना 2027 HLB में सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल और जवाब
जनगणना 2027 Case Study | Mixed Use, Garage, Shop और Split Family Explained

मकान गणना के समय एंट्री करते ध्यान रखें 👇🏻


मकान गणना के समय एंट्री करते ध्यान रखें 👇🏻

#जनगणना2027
#Census2027
#HLB2027
#CensusHouse
#HouseListing
#EnumeratorTraining
#CensusSurvey
#CommercialHouse
#ResidentialHouse
#MixedUseHouse
#जनगणना_प्रशिक्षण
#CensusIndia
#PopulationCensus
#Miyanganj
#UPCensus
#GovernmentSurvey
#FieldTraining
#CensusCaseStudy
#VillageSurvey
#IndiaCensus


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ