बिना परमिशन विद्यालय में घुसकर वीडियो बनाना , फोटो खींचना, सोशल मीडिया पर डालना,वर्जित देखे यहां हुआ आदेश।
प्रायः यह देखा जा रहा है कि कुछ बाहरी व्यक्ति, यू-ट्यूबर एवं अन्य अनाधिकृत रूप से जनपद आगरा के परिषदीय विद्यालयो ं में प्रवेश कर विद्यालय एवं स्टाफ के फोटो एवं वीडिया खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं, जिसस े विद्यालय मे ं पठन-पाठन कार्य प्रभावित होता है एवं शिक्षक पद की गरिमा को ठेस पहुंचन े के साथ-साथ विभाग की छवि भी भूमिल होती है। शासन प्रशासन द्वारा परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण हेत ु पूर्व से ही अधिकारी नामित किए गए हैं, जिनके द्वारा समय-समय पर विद्यालयों का निरीक्षण / अनुश्रवण किया जाता है एवं उक्त के आधार पर विद्यालयो ं में व्यवस्थाए ं दुरुस्त किए जान े हेतु नियमानुसार कार्यवाही भी की जाती है। अतः परिषदीय विद्यालयो ं मे ं पठन-पाठन कार्य को सुचारू रूप से संचालित किए जान े एवं शिक्षक पद की गरिमा को बनाए रखने के दृष्टिगत जनपद आगरा के समस्त परिषदीय विद्यालयो ं मे ं ऐस े समस्त बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश तत्काल प्रभाव से वर्जित किया जाता है। कोई भी बाहरी व्यक्ति, यू-ट्यूवर एवं सोशल मीडिया से जुड़ा कोई भी व्यक्ति अधोहस्ताक्षरी अथवा सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना परिषदीय विद्यालयो ं में प्रवेश कर फोटो / वीडियोग्राफी नहीं करेगा। उक्त आदेश तत्काल रूप से प्रभावी है।


0 टिप्पणियाँ