SBI और बेसिक शिक्षा विभाग के बीच हुआ बड़ा MoU|जानिए कैसे मिलेगा लाखों-करोड़ों की सुरक्षा सुविधा का लाभ
अब करोड़ो रुपए की सुरक्षा दे रहा SBI बैंक ,SBI और बेसिक शिक्षा विभाग के बीच बड़ा समझौता (MoU) 8 जुलाई 2026 से मिलेगा बड़ा लाभ पूरी जानकारी
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के बीच हुए नए MoU की पूरी जानकारी। 8 जुलाई 2026 से शुरू होने वाली इस योजना के लाभ, उद्देश्य और आधिकारिक आदेश पढ़ें।
SBI और बेसिक शिक्षा विभाग के बीच हुआ बड़ा MoU, जानिए क्या मिलेगा लाभ?
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के साथ एक महत्वपूर्ण MoU (Memorandum of Understanding) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विभागीय संविदा कर्मियों को बेहतर बैंकिंग और सामाजिक-आर्थिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है।
क्या है पूरा मामला?
जारी आदेश के अनुसार 8 जुलाई 2026 को वाराणसी से मुख्यमंत्री द्वारा इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। इसके साथ ही सभी जनपदों में जिला स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें SBI के अधिकारी और शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल होंगे।
MoU का उद्देश्य
1.शिक्षकों एवं कर्मचारियों को बेहतर बैंकिंग सेवाएँ उपलब्ध कराना।
2.सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार।
3.SBI की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना।
4.विभाग और बैंक के बीच समन्वय बढ़ाना।
कब होगा कार्यक्रम?
तारीख: 8 जुलाई 2026,समय: प्रातः 10:00 बजे
किन लोगों को मिलेगा MoU का लाभ?
परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक,शिक्षामित्र,अनुदेशक,संविदा कर्मचारी,बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े अन्य कर्मचारी
SBI Salary Package के तहत मिलने वाले प्रमुख लाभ
बेसिक शिक्षा विभाग और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के बीच हुए MoU के अनुसार स्थायी एवं अनुबंधित कर्मचारियों को उनकी सैलरी के आधार पर कई महत्वपूर्ण बीमा एवं वित्तीय सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी।
स्थायी कर्मचारियों के लिए लाभ (जिनका नेट वेतन ₹10,000 या अधिक)
1. ₹10 लाख का Group Term Life Insurance Cover
2. ₹1 करोड़ का Personal Accident Insurance Cover
3. ₹1 करोड़ का Permanent Disability Insurance Cover
4. ₹1.60 करोड़ का Air Accident Insurance Cover
5. किसी अप्रिय घटना की स्थिति में बच्चों की शिक्षा एवं पुत्रियों के विवाह के लिए Aid-on Cover की सुविधा।
अनुबंधित कर्मचारियों के लिए लाभ (नेट वेतन ₹10,000 या अधिक)
6. ₹30 लाख तक का Personal Accident Insurance Cover
7. स्थायी/आंशिक विकलांगता की स्थिति में ₹30 लाख / ₹15 लाख तक का Insurance Cover
8. ₹30 लाख का Air Accident Insurance Cover
9. बच्चों की शिक्षा एवं पुत्रियों के विवाह के लिए Aid-on Cover की सुविधा।
₹10,000 से कम वेतन वाले कर्मचारियों के लिए
जिन कर्मचारियों का मासिक नेट वेतन ₹10,000 से कम है, उन्हें SBI के Zero Balance Account और RuPay Debit Card के माध्यम से ₹1 लाख तक का Insurance Cover प्रदान किया जाएगा।
लगभग 10 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ।इस MoU के तहत लगभग 4.50 लाख स्थायी कर्मचारी 5.50 लाख अनुबंधित कर्मचारी यानी कुल लगभग 10 लाख कर्मचारियों को SBI Salary Package का लाभ मिलने की संभावना है।
SBI में खाता खुलवाना क्यों जरूरी?
जिन कर्मचारियों का वेतन खाता पहले से SBI में है, उन्हें Salary Package में शामिल किया जाएगा। जिनका वेतन खाता SBI में नहीं है, उन्हें SBI में Salary Account खुलवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि वे भी इस MoU के अंतर्गत मिलने वाली सभी सुविधाओं और बीमा लाभों का फायदा उठा सकें।
Search Keywords
SBI Salary Package 2026, बेसिक शिक्षा विभाग SBI MoU, शिक्षक बीमा योजना, शिक्षामित्र SBI लाभ, अनुदेशक SBI योजना, UP Teacher News, SBI Insurance Cover, Basic Shiksha Latest News, SBI Salary Account Benefits
Search Hashtags
#SBISalaryPackage #SBIMoU #UPTeacher #BasicShiksha #Shikshamitra #Anudeshak #UPNews #TeacherNews #Insurance #SalaryAccount #SBIUpdate #EducationNews #GovernmentScheme #UPBasicEducation


0 टिप्पणियाँ