जनगणना 2027 निवास गांव /शहर में जनगणना दूसरे निवास स्थान पर क्या करेंगे ? प्रश्न का उत्तर चित्र सहित।
यदि आपने/किरायेदार ने कहीं और जनगणना करवा ली है तो क्या करें? | Census 2027 महत्वपूर्ण नियम
जनगणना 2027 के दौरान कई बार ऐसा होता है कि कोई किरायेदार जिस मकान में रह रहा है, उसकी जनगणना पहले ही किसी दूसरे स्थान पर करवा चुका होता है। ऐसे में गणनाकर्ताओं और आम लोगों के मन में सवाल आता है कि उस मकान की एंट्री कैसे होगी?
इसी महत्वपूर्ण जानकारी को आसान भाषा में समझाने के लिए यह दिया गया है।
👇
मुख्य नियम
1.मकान की एंट्री हमेशा होगी।
2.मकान का उपयोग “आवासीय (Residential)” माना जाएगा।
3.किरायेदार को उस घर का सामान्य निवासी नहीं माना जाएगा।
4.HLO ऐप में “अन्य स्थान पर गणना” विकल्प चुना जाएगा।
5.व्यक्ति की गिनती वहीं जोड़ी जाएगी जहाँ उसकी पहले से जनगणना हो चुकी है।
एक उदाहरण
मान लीजिए कोई व्यक्ति किराये पर किसी शहर में रह रहा है, लेकिन उसने अपनी जनगणना पहले ही अपने गाँव में करवा ली है।
ऐसी स्थिति में:
1.मकान की गणना होगी
2.Census House Number दिया जाएगा
3.Use = Residential रहेगा
4.Household Status में “Present but census done elsewhere” माना जाएगा
5.लेकिन जनसंख्या उस स्थान पर नहीं जुड़ेगी
यह नियम क्यों जरूरी है? 👇🏻
इससे जनसंख्या की डबल गिनती नहीं होती और जनगणना का डेटा सही और सटीक बना रहता है।
गणनाकर्ताओं के लिए जरूरी ध्यान देने योग्य बातें 👇🏻
1.मकान को कभी भी खाली न मानें
2.किरायेदार की जानकारी सही प्रकार से दर्ज करें
3.HLO ऐप में सही विकल्प चुनना बहुत जरूरी है
4.“अन्य स्थान पर गणना” विकल्प से डेटा सही रहता है
मतलब ये हुआ 👇🏻
यदि कोई किरायेदार पहले ही कहीं और अपनी जनगणना करवा चुका है, तब भी जिस मकान में वह रह रहा है उसकी एंट्री होगी, लेकिन व्यक्ति की जनसंख्या दूसरी जगह मानी जाएगी।
यह नियम Census 2027 को अधिक पारदर्शी और सटीक बनाने में मदद करता है।
आप समझे होंगे 👇🏻
यदि किरायेदार ने कहीं और जनगणना करवा ली है तो क्या करें? Census 2027 नया नियम,
Census 2027 में यदि कोई किरायेदार अपनी जनगणना किसी दूसरे स्थान पर करवा चुका है तो मकान की एंट्री कैसे होगी। आसान भाषा में पूरा नियम और उदाहरण।☝🏻
#Census2027 #जनगणना2027 #CensusRules #HLOApp #BuildingListing #PopulationCensus #Enumerator #CensusIndia #ResidentialUse #HouseholdStatus #जनगणना #IndiaCensus #CensusGuide


0 टिप्पणियाँ